[ad_1]

हिमाचल सरकार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में दिहाड़ीदारों और अंशकालिक कामगारों की दिहाड़ी और मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 1 अप्रैल से दिहाड़ीदारों की 51 श्रेणियों के मानदेय में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिहाड़ी 350 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये कर दी गई है।
इन 51 श्रेणियों में बेलदार, मेट, कुक, माली, मेट, चौकीदार, हेल्पर, स्वीपर, स्टोर अटेंडेंट, चेनमेन, पाइप लाइनमैन, फायर वाचर, वाटर गार्ड आदि शामिल हैं। इसके अलावा अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी को भी बढ़ा दिया गया है। जैसे मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, ब्लैक स्मिथ, सैंड प्लांट ऑपरेटर, प्लंबर आदि श्रेणियों की दिहाड़ी 424 रुपये कर दी गई है। जूनियर स्केल स्टेनों, कृषि विस्तार अधिकारी, सर्वेयर, फोरमैन आदि की दिहाड़ी 517 रुपये कर दी गई है।
अंशकालिक कामगारों को 1 अप्रैल 2023 से 47 रुपये प्रति घंटे की दर से मिलेगा मानदेय
अब अंशकालिक कामगारों को 1 अप्रैल 2023 से 47 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मानदेय मिलेगा। जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ीदारों और अंशकालिक कामगारों की दिहाड़ी और मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
इनके दैनिक वेतन में हुआ संशोधन





[ad_2]
Source link