Himachal: 50 बीघा से कम भूमि पर डे बोर्डिंग सुविधा वाले स्कूल खोलने की तैयारी, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

[ad_1]

Preparation to open schools with day boarding facility on land less than 50 bighas, proposal to change rules

स्कूल(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को 50 बीघा से कम भूमि पर भी खोलने की तैयारी है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के नियम बदलने का कैबिनेट में प्रस्ताव जाएगा। 18 चयनित स्थानों पर स्कूल खोलने की संभावनाएं देखकर शिक्षा विभाग की विशेष टीम लौट आई है। विशेष सचिव शिक्षा पंकज राय ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को इस बाबत अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। संभावित है कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको लेकर चर्चा होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्कूल निर्माण के लिए 50 बीघा भूमि ऐसे स्थानों पर मिल रही है जहां तक बच्चों का पहुंचना मुश्किल होगा। गांवों से काफी दूरी पर ऐसे स्थान हैं। शहरी क्षेत्रों में इतनी अधिक भूमि भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में योजना के नियमों को बदलना जरूरी हो गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2023-24 के बजट भाषण में राज्य में शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों को खोलने का ऐलान किया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इन स्कूलों के निर्माण के लिए 18 जगह चुनी गई हैं। इन स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने का जिम्मा सरकार ने विशेष सचिव शिक्षा पंकज रॉय को सौंपा है। योजना के तहत पहले चरण में 18 माह के भीतर प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा के ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *