Himachal BJP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 को, 300 सदस्य भाग लेंगे

[ad_1]

Himachal BJP pradesh karya samiti meeting on 20 May in shimla

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशभर से लगभग 300 कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद संगठन महामंत्री सिद्धार्थन इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, किशन कपूर, सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शिमला पीटरहॉफ में 20 मई 2023 को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में होगी। इसकी व्यवस्था के लिए वीरवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में 17 प्रबंधन समितियों की बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने विचार-विमर्श किया।

भारतीय जनता पार्टी की विशेष कार्यसमिति की बैठक केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलता से पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए रखी गई है। प्रदेशभर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत 1 से 30 जून तक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी विस्तृत रूपरेखा को इस एक दिवसीय कार्यसमिति में अंतिम रूप दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *