Himachal Budget 2024: हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन पर जीएसटी में छूट, सभी फसलों के लिए मिले एमएसपी

[ad_1]

Himachal Budget 2024: GST exemption on universal carton, MSP for all crops

उम्मीदों का बजट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस साल से सेब पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला लिया है। बागवान बजट में यूनिवर्सल कार्टन पर जीएसटी में छूट की अपेक्षा कर रहे हैं। सूबे के किसान सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करने की मांग उठा रहे हैं। लोकसभा चुनावों से पहले पेश होने वाले प्रदेश सरकार से बजट से किसान-बागवानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने टेलिस्कोपिक कार्टन बंद करने का निर्णय लिया है जिसके चलते सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में होगी। सरकार अगर यूनिवर्सल कार्टन पर जीएसटी माफ करती है तो दाम घटने से बागवान इसके लिए प्रोत्साहित होंगे। किसान बागवान अपनी फसलों के भंडारण के लिए छोटे सीए स्टोर के निर्माण को सरकार से अनुदान के प्रावधान की भी उम्मीद कर रहे हैं, ताकि मंडियों में दाम गिरने पर फसलों को सीए स्टोर में रखा जा सके और दाम सुधरने पर बाजारों में उतारने की सुविधा मिले। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *