[ad_1]

पोस्टल बैलेट(सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
शिलाई, बिलासपुर, सराज के बाद अब मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी देने वाले कुल्लू जिला के 15 कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट नहीं मिले हैं। ऐसे में वह मतदान नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट तो जारी हुए, लेकिन उन तक नहीं पहुंच पाए। कर्मचारी अपने जिला में वोट न कर पाने को लेकर निराश हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी कर्मियों की द्रंग में ड्यूटी लगाई गई थी। रिटर्निंग अधिकारी ने 29 अक्तूबर 2022 को ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों के द्रंग में होने की सूचना दी थी। इसके बाद इन कर्मचारियों को कुल्लू से पोस्टल बैलेट जारी होने थे।
कर्मचारी पोस्टल बैलेट मिलने का इंतजार करते रहे। अब मतगणना के लिए सिर्फ एक सप्ताह शेष रह गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों के मतदान करने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिरता नजर आ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वह दिन-रात एक कर मतदान की प्रक्रिया को पूरा करवाते हैं। 80 से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर वोट करवाया। लेकिन उनका ही मतदान से वंचित रहना, उनके हितों के साथ खिलवाड़ है। इस संबंध में एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। शायद किसी तकनीकी खामी के चलते चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट नहीं मिल पाए होंगे। उन्होंने कहा कि मसले को हल किया जाएगा।
[ad_2]
Source link