[ad_1]

मुख्यमंत्री सुखविंंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने गृह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कुटलैहड़ हलके के विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के सभी क्षेत्रीय नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने करीबी विवेक शर्मा की उम्मीदवारी पर भी मुहर लगा दी। आम आदमी पार्टी के पिछली बार के प्रत्याशी अनिल मनकोटिया को कांग्रेस में मिलाकर उन्होंने नई बिसात पर काम शुरू किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समूरकलां में मंच पर एक-दूसरे से गले लगकर कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में गए अपने बागियों पर खूब हमलावर दिखे।
मुख्यमंत्री ने तो भाजपा से टिकट लेने वाले देवेंद्र कुमार भुट्टो को ‘वोटों से बुरी तरह से कूटने’ का आह्वान कर चुनाव प्रचार की आक्रामक व्यूह रचना की भी झलक दिखाई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सर्वेक्षण में विवेक शर्मा के सबसे ऊपर होने की बात कर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर तस्वीर साफ कर आग्रह किया कि उनका सब समर्थन करें। यह उल्लेखनीय है कि विवेक शर्मा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर भाजपा के वीरेंद्र कंवर से हार गए थे। तब विवेक शर्मा 5606 मतों से हारे थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में विवेक शर्मा का टिकट कटा और देवेंद्र कुमार भुट्टो को लड़ाया गया। विवेक को सुक्खू के करीबी होने की कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि भुट्टो 7579 मतों से वीरेंद्र कंवर को हराकर चुनाव जीते थे।
[ad_2]
Source link