Himachal Election: चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का मानदेय तय

[ad_1]

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का मानदेय तय कर दिया है। जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) चुनाव अधिकारी (आरओ) और सहायक चुनाव अधिकारी (एआरओ) को मानदेय के रूप में उनके एक माह का बेसिक वेतन दिया जाएगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने इस संबंध में बुधवार को सभी जिला चुनाव अधिकारियों और काजा के अतिरिक्त चुनाव अधिकारी को एक पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि फील्ड कार्यालय में तैनात दैनिक वेतन भोगियों को 5,500 रुपये, प्रोग्रामर को 15,000, सहायक प्रोग्रामर को 11,000,  कंप्यूटर ऑपरेटर को 9,000,  डाटा एंट्री ऑपरेटर को 7,000 और सफाई कर्मचारी को 5,000 रुपये दिए जाएंगे। सहायक चुनाव अधिकारी को एकमुश्त 7,000 रुपये का चुनाव ड्यूटी का भुगतान किया जाएगा। इस मानदेय के भुगतान दायित्व संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी को रहेगा। 

40,128 सर्विस वोटरों, 18,802 सैनिकों के मिले मतपत्र
वहीं, हिमाचल विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कुल 40,128 सर्विस वोटरों ने बुधवार तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। सेना में तैनात 18,802 जवानों और अधिकारियों ने भी मतदान कर लिया है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सर्विस वोटरों को अपना मतपत्र संबंधित चुनाव अधिकारी के पास 8 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे से पहले पहुंचाना अनिवार्य है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *