Himachal Election: 11 अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे हिमाचल के कांग्रेस प्रत्याशी

[ad_1]

Congress leaders will reach a consensus in New Delhi today to decide the candidate for Himachal

सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


11 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय होंगे।  प्रत्याशियों को लेकर सहमति बनाने के लिए हिमाचल कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि सर्वे पूरा कर लिया गया है। चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया जाएगा। वहीं, दिल्ली में शनिवार सुबह कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के दौरान सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाते हुए चुनावी रणनीति बनाई गई। दोपहर को प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई।  स्क्रीनिंग कमेटी मंथन कर केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल भेजेगी।  बैठकों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर व कौल सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल दिल्ली में मौजूद हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *