Himachal Election 2022: मतगणना के लिए कर्मचारियों को आज से दिया जा रहा प्रशिक्षण

[ad_1]

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के लिए शुक्रवार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग ने प्रशिक्षण देने के लिए 2, 3 और 7 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। 7 दिसंबर को मतगणना में लगे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लेकिन 2 या 3 दिसंबर में से एक दिन जिलों में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। यह जिला निर्वाचन अधिकारी तय करेंगे।  मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय पुलिस बल और हिमाचल पुलिस की कड़ी सुरक्षा की बीच मतगणना होगी। निर्वाचन विभाग की ओर से हर मतगणना टेबल पर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा हर मतगणना केंद्र में 8 से 10 केंद्रीय पुलिस बल, हिमाचल पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्र में एजेंटों को बैठने की सुविधा की गई है, लेकिन इससे पहले इन्हें राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से पास लेना होगा। दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 7 दिसंबर से कर्मचारी रवाना होंगे। 8 दिसंबर सुबह सात बजे कर्मचारियों को मतगणना केंद्रों में पहुंचना होगा। ठीक आठ बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी। शहरों में जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे। मीडिया सेंटर के बाहर स्क्रीन लगेगी। इसमें प्रत्याशियों के जीत और हार, वोटों का मार्जिन दिखाया जाएगा।  

नतीजे आने को छह दिन : प्रत्याशी कर रहे ढोल नगाड़ों की बुकिंग 
नतीजे आने के छह दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से ढोल, नगाड़ों, शहनाई वादक की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस महीने शादी के मुहूर्त भी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों व उनके कार्यकर्ताओं को बुकिंग कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।  

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *