Himachal News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 61.72 लाख की ठगी, शातिरों ने ऐसे लगाया चूना

[ad_1]

fraud of Rs 61.72 lakh with Two people in the name of online trading, this is how the miscreants defrauded the

ठगी(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धर्मशाला के दो लोग ठगी के शिकार हो गए। योल का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी 53.50 लाख रुपये शातिरों के हाथों लुटा बैठा। पीड़ित ने अपनी एफडी के ऊपर लोन भी लिया था, जिसे भी उसने थोड़े से लालच में आकर शातिरों के हवाले कर दिया है। एक अन्य मामले में सिद्धबाड़ी के एक व्यक्ति से भी 8.22 लाख रुपये की ठगी की है। शातिरों ने दो लोगों से 61.72 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ितों को जब उनसे हुई ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *