Himachal News: जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कार्यालय बंद करने का निर्णय तानाशाही, जन आंदोलन करेंगे

[ad_1]

राज्यपाल से भेंट करते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

नवनियुक्त विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंपा। जयराम ठाकुर ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बदला-बदली की भावना से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए विभिन्न विभागों के सरकारी संस्थानों को बंद करने का ज्ञापन में हवाला दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान के साथ जो सरकारी संस्थान खोले थे उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने के आदेश पारित किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक राज्य विद्युत 32, स्वास्थ्य संस्थान (पीएचसी, सीएचसी, अस्पताल) 291, विभाग के तहसीलें 3, उप-तहसीलें 20, कानूनगो सर्कल 9, पटवार सर्कल 80, आईटीआई 17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्कल / डिवीजन / सब-डिवीजन / सैक्शन 16, 2, लोक निर्माण विभाग एसडीपीओ / पुलिस स्टेशन / पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र 41, अन्य 42 सहित 574 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है जो न केवल जनविरोधी है बल्कि तानाशाही निर्णय है जिसे सहन नहीं किया जा सकता।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर सभी संस्थान आवश्यकतानुसार एवं बजटीय प्रावधान के साथ खोले थे। इन कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलना प्रारंभ भी हो गया था और लोगों को सुविधाएं भी मिल रही थी लेकिन सुक्खू सरकार ने बिना कैबिनेट बैठक के विभिन्न सरकारी संस्थानों को बंद करने के आदेश पारित कर दिए जो कि कानून संगत नहीं है। भाजपा इन जनविरोधी निर्णयों के विरुद्ध पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *