Himachal News: सिंगापुर के स्कूलों का दौरा करेंगे हिमाचल के 200 शिक्षक, तैयारियों में जुटा विभाग

[ad_1]

Teachers will go to different schools of Singapore on exposure visit

शिक्षा विभाग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के अलग-अलग स्कूलों में भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा को पूरा करने में जुट गया है। आवेदनों के आधार पर प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय से 100-100 शिक्षकों का चयन किया जाना है। विदेश घूम कर आने वाले शिक्षकों का नये शैक्षणिक सत्र से स्कूल भी बदल जाएगा। आवेदन के दौरान ही शिक्षकों से यह लिखित में लिया जा रहा है कि इन्हें मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूलों में नियुक्ति में कोई आपत्ति नहीं होगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सरकार एक्सीलेंस स्कूलों को अधिसूचित करने वाली है।

सिंगापुर में एक्सपोजर विजिट के लिए जाने वाले 200 शिक्षकों की सूची में सबसे ज्यादा 50 जेबीटी, हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर होंगे। 25 टीजीटी, 25 सीएंडवी, 30 प्रवक्ता, 20 मुख्य अध्यापक, 45 प्रधानाचार्य और पांच डीपीई शामिल हैं। जेबीटी, हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर के लिए 17 नंबर का मानदंड रखा है। सीएचटी के लिए अनुभव की तीन वर्ष की शर्त लगाई गई है। टीजीटी और सीएंडवी के लिए भी अनुभव के पांच नंबर होंगे और पोस्ट ग्रेजुएशन के दो अंक दिए जाएंगे। शिक्षक अवॉर्ड मिला होगा तो अधिकतम पांच और यदि आठ साल से ज्यादा का सेवाकाल दुर्गम क्षेत्रों का होगा तो अधिकतम पांच नंबर मिलेंगे। सर्टिफिकेट कोर्स का एक अंक अतिरिक्त दिया जाएगा।

शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के मामले में अनुभव के पांच नंबर के अलावा एसीआर के भी पांच नंबर होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर श्रेणी के शिक्षक को उसकी योग्यता के हिसाब से एक्सपोजर विजिट करवाया जाएगा। प्रिंसिपलों को प्रशासनिक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कक्षा वार शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक्सपोजर विजिट घूमने-फिरने का मौका नहीं होगा। इस दौरान शिक्षकों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के तरीकों को बदलने के लिए निपुण किया जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *