Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- ग्रामीण क्षेत्रों के 36 स्वास्थ्य संस्थानों में 157 विशेषज्ञ तैनात

[ad_1]

CM sukhvinder Sukhu said  157 experts deployed in 36 health institutions in rural areas

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के 36 स्वास्थ्य संस्थानों में 157 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए हैं। 22 स्वास्थ्य संस्थानों को 6 या इससे अधिक विशेषज्ञों के साथ सुदृढ़ किया गया है, जबकि 7 में 5 विशेषज्ञ और 6 संस्थानों में 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ स्थापित करना है। शनिवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को चरणबद्ध तरीके से प्रदेशभर में ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों का मजबूत ढांचा विकसित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने और अत्याधुनिक उपकरणों को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है। प्रारंभिक चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में 157 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ-साथ उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने के दृष्टिगत 36 स्वास्थ्य संस्थानों को शामिल किया गया है। इस पहल के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों, एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे सुविधाओं सहित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और 134 लैब टेस्ट सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

चिकित्सा महाविद्यालयों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बढ़ोतरी से मरीजों को उपचार के लिए पहले की अपेक्षा कम प्रतीक्षा करनी होगी। चिकित्सा महाविद्यालयों में विश्व स्तरीय चिकित्सा प्रौद्योगिकी उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। आईजीएमसी (शिमला), चमियाना (शिमला), टांडा (कांगड़ा) नाहन, चंबा और नेरचौक, हमीरपुर के चिकित्सा महाविद्यालयों में यूरोलॉजी, सामान्य शल्य चिकित्सा, गायनोकोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी और गैस्ट्रो सर्जरी जैसे विभागों में रोबोटिक सर्जरी सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अवकाश के दिन भी मुख्यमंत्री ने निपटाई ढेरों फाइलें, सीएस और प्रधान सचिव से मंत्रणा की

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अवकाश होने के बावजूद ढेरों फाइलें निपटाईं। उन्होंने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा को भी राज्य सचिवालय बुलाया और उनसे प्रशासनिक कार्यों पर चर्चा की। सीएम से मिलने सराज का एक प्रतिनिधिमंडल विजय पाल की अध्यक्षता से मिलने आया और उन्होंने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। राज्य सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और उनसे विभिन्न मसलों पर चर्चा की। देर रात को उनसे मिलने वालों का यहां खूब तांता लगा रहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *