Himachal News: हिमाचल में आठ जिलों के डीसी और छह जिलों के एसपी बदले, अधिसूचना जारी

[ad_1]

IAS, IPS,HAS Officers, dc transfer order today in himachal pradesh

उपायुक्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को आठ जिलों शिमला, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और किन्नौर के उपायुक्तों और छह जिलों के एसपी बदल दिए हैं। सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर का उपायुक्त अमरजीत सिंह को और शिमला का उपायुक्त निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप को नियुक्त किया। इसके अलावा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को निदेशक एवं विशेष सचिव पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास की नियुक्ति दी गई है। उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा को डीसी कांगड़ा के अलावा राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। डीसी शिमला आदित्य नेगी को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला के पद पर भेजा गया है।

डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल को बदलकर आयुर्वेद निदेशक की नियुक्ति दी गई है। उपायुक्त कुल्लू को बदलकर विशेष सचिव वित्त की नियुक्ति दी गई है और वह मुख्य सचिव के विशेष कार्य अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी को विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर बदला गया है। डीसी चंबा अपूर्व देवगन को उपायुक्त मंडी के रूप में नियुक्ति दी गई है। आईटी विभाग के निदेशक मुकेश रेपस्वाल को डीसी चंबा नियुक्त किया। विनय सिंह बागवानी निदेशक होंगे। डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश अब उपायुक्त कुल्लू होंगे। बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक एवं वित्त के पद पर पहले नियुक्त रहे अमित कुमार शर्मा उपायुक्त किन्नौर और राज्य कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक जतिन लाल को उपायुक्त ऊना की नियुक्ति दी गई है। चार एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दो को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आज ही सरकार ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार के भी तबादले किए हैं। 

यहां क्लिक कर देखें आईएएस अधिकारियों की लिस्ट

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *