Himachal News: 12 दिसंबर को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगी कंगना रणौत, पंजीकरण अनिवार्य

[ad_1]

Actress Kangana Ranaut Samvad with social media influencers on 12 December 2023

कंगना रणौत
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट में अभिनेत्री कंगना रणौत प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगी। विश्व संवाद केंद्र न्यास हिमाचल की ओर से 12 दिसंबर को बिलासपुर में इस मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी विश्व संवाद केंद्र के प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल ठाकुर ने दी।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार भी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। अभी तक 300 लोगों ने इस मीट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया और यह जारी है।

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न आयामों में सक्रिय प्रभावकों को एक मंच के माध्यम से एकत्रित करना, राष्ट्र, समाज और प्रदेश के लिए सार्थक संवाद पर बल देना है। हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023 राज्य का इस तरह का पहला मंच होगा, जिसके माध्यम से प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने चयनित क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी। इस मीट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का विश्व संवाद केंद्र, हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रसारित ऑनलाइन फॉर्म पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *