Himachal Politics: कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायक आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल, वापस ले सकते हैं याचिका

[ad_1]

Six disqualified Congress MLAs join BJP in himachal pradesh news in hindi

कांग्रेस के छह बागी विधायक।
– फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सभी छह बागी विधायक नई दिल्ली में हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नया सियासी घटनाक्रम हो सकता है। 

विधि और संविधान विशेषज्ञों से चर्चा के बाद बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने का प्लान है। चर्चा यह भी है कि सभी बागी आज ही सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने के लिए अर्जी दी सकते हैं, जिससे कि कोई वैधानिक पेच न रह जाए। 

इसके अलावा, तीन निर्दलीय विधायकों के भी भाजपा का दामन थामने का प्लान जल्दी सिरे चढ़ने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *