Himachal Pradesh: मिल्कफेड ने 50 रुपये तक बढ़ाए उत्पादों के दाम, यहां देखें पूरी सूची

[ad_1]

Milkfed increased the prices of products by Rs 50, see the complete list here

हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 त्योहारी सीजन से पहले ही हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। फेडरेशन ने अलग-अलग उत्पादों के 2.50 से 50 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं। फेडरेशन का हिम देसी घी 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 650 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा।

हालांकि दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। फेडरेशन ने देसी घी के अलावा पनीर के 200 ग्राम पैकेट के दाम में छह रुपये बढ़ोतरी की है। हिम खोया में प्रतिकिलो के हिसाब से 20 रुपये बढ़ोतरी की गई है। हिम बटर में 25 रुपये आधा किलो के हिसाब से बढ़ाए गए हैं। मिल्क फेडरेशन के चक्कर स्थित प्लांट के यूनिट प्रभारी शुभम ने बताया कि दुग्ध उत्पादों के बढ़े हुए दाम 1 सितंबर से लागू हो गए हैं। 

किस उत्पाद के कितने बढ़े दाम

उत्पाद                 पुराने दाम                   नए दाम

हिम देसी घी         600 रुपये प्रतिकिलो        650 रुपये

हिम पनीर            68 रुपये 200 ग्राम          74 रुपये

हिम खोया           320 रुपये प्रतिकिलो         340 रुपये

हिम बटर            250 रुपये आधा किलो       275 रुपये

फ्लेवर मिल्क        25 रुपये 200 मिलीलीटर    30 रुपये

हिम दही             15 रुपये 250 ग्राम           17.50 रुपये

हिम दही लूज        55 रुपये                        65 रुपये

बटर मिल्क लूज    15 रुपये प्रतिलीटर           20 रुपये

क्रीम लूज             260 रुपये प्रति किलो        280 रुपये

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *