[ad_1]

हिमाचल प्रदेश में आज वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे. वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. एक चरण में 68 सीटों पर हो रहे चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. इस पर्वतीय राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव मैदान में मौजूद प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं. चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है.
ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र
निर्वाचन आयोग ने राज्य के लाहौल स्पीति जिले के स्पीति इलाके में काजा के ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र बनाया है. यह मतदान केंद्र 15,256 फुट की ऊंचाई पर है तथा वहां 52 मतदाता है.
मतदान के लिए कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच तक होने वाले मतदान के लिए कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं जिसमें दूरदराज इलाकों में तीन पूरक मतदान केंद्र भी शामिल हैं. इनमें से 789 संवदेनशील तथा 397 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं.
हिमाचल में मतदान को लेकर तैयारियां जारी, हमीरपुर के एक वोटिंग बूथ के दृश्य
Preparations begin for polling for the Himachal Pradesh state elections, visuals from a booth in Hamirpur pic.twitter.com/LVqveSbhKn
– ANI (@ANI) November 12, 2022
मतदान के लिए करीब 30,000 सुरक्षाकर्मी तैनात
हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. आज हिमाचल की सभी 68 सीटों पर वोटिंग होनी है.
[ad_2]