[ad_1]

Himachal Pradesh Weather News
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 72 घंटे से ज्यादा की मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। दो दिन के भीतर 21 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को आठ और लोगों की मौत हो गई है जबकि छह उफनती नदियों और नालों में बह गए हैं। बीते 24 जून को हिमाचल पहुंचा मानसून अब तक 63 लोगों की जान ले चुका है।
वहीं, भारी बारिश के चलते श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा भी स्थगित कर दी है। बीच राह में टेंटों में फंसे यात्रियों को मौसम साफ होते ही वापस लाया लाएगा। सोमवार को कुल्लू जिला में फिर बादल फटा है। लगघाटी के फलाण में बादल फटने से 100 बीघा जमीन बह गई है। सरकारी तार स्पेन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
उधर, हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में देर रात से लोग खड़े हैं। यहां ट्रैफिक रोक दिया गया था। अभी भी हजारों लोग कालका शिमला एनएच खुलने का इंतजार कर रहे है। वहीं कालका शिमला एनएच चक्की मोड़, कोटी और सनवारा में बंद पड़ा है।
इसके अलावा, चंद्रताल में फंसे 300 लोगों का आज सुबह पांच बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहली टीम मशीनरी के साथ लोसर से चंद्रताल के लिए रवाना हुई है, जबकि दूसरी टीम काजा से एडीसी राहुल जैन की अध्यक्षता में रवाना हुई है। करीब 40 लोगों का रेस्क्यू दल जिसमें पंगमो और लोसर गांव के युवा के अलावा स्पीति के अन्य गांव से युवा शामिल हैं।
[ad_2]
Source link