Himachal VidhanSabha: सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर मुद्दे को लेकर साधा निशान

[ad_1]

CM sukhvinder singh Sukhu said Azadi Ka Amrit Mahotsav program should not have been made a political program

सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के छठे दिन शनिवार सुबह सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर पूर्व भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बनाना चाहिए था।  

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी इन कार्यक्रमों में बुलाना चाहिए था। इससे सेनानियों को भी मान-सम्मान मिलता। पूर्व भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम को बोझ समझा, क्योंकि चुनावों का समय था इसलिए कार्यक्रमों को फटाफट निपटा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जब भी इस तरह के कार्यक्रम करेंगे, सभी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को बुलाया जाएगा। उन्हें सरकार पूरा मान-सम्मान देगी। 

ज्वालामुखी के कांग्रेस विधायक संजय रतन ने पूर्व भाजपा सरकार के समय हुए अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं बुलाने पर सवाल पूछा था।  सीएम सुखविंद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर चुटकी लेते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आजकल नींद नहीं आ रही, इसलिए परेशान लग रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *