[ad_1]

हिमाचल में बिगड़ा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। इससे शीतलहर भी बढ़ गई है। वहीं, राजधानी शिमला में भी धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। कुल्लू व लाहौल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों को संवदेनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह दी है। वहीं, सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3,000 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में 22 व 23 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, सुबह जारी मौसम बुलेटिन में 26 दिसंबर को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान था। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 0.5, भुंतर 0.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 2.7, नाहन 8.2, पालमपुर 5.0, सोलन 1.1, कांगड़ा 6.5, मंडी 1.1, चंबा 3.2, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 8.5, कुफरी 9.1, कुकुमसेरी माइनस 8.6, नारकंडा 6.7, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 4.7, बरठीं 2.2, समदो माइनस 3.1, पांवटा साहिब 9.0 व सराहन में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
[ad_2]
Source link