Himachal Weather: फिर माइनस में केलांग, मनाली का न्यूनतम तापमान; कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

[ad_1]

Himachal Weather: minimum temperature of Keylong, Manali in minus; Chances of rain and snowfall for two days i

बर्फ से लकदक सिस्सू झील व आसपास क्षेत्र
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग और मनाली का न्यूनतम तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है। गुरुवार  रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, समदो में माइनस 4.5, मनाली माइनस 0.8, कल्पा 0.6, भुंतर 1.8, नारकंडा 2.5, मंडी 2.9, सोलन 3.8, ऊना 5.0, शिमला 5.6 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.5, कांगड़ा में 23.8, सुंदरनगर में 23.5, सोलन में 22.2, चंबा-भुंतर में 22.0, धर्मशाला में 21.0, मंडी में 20.4, नाहन में 19.1, शिमला में 15.5, मनाली में 14.9, कल्पा में 13.0, केलांग में 11.0 और डलहौजी में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कुल्लू की पीज साइट पैराग्लाइडिंग शुरू

उधर, मौसम खुलने के बाद कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर की पीज साइट पर पैराग्लाइडिंग भी शुरू हो गई है। कुल्लू और लाहौल में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर में बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। वहीं कुल्लू जिला की साहसिक गतिविधियों का भी सैलानी आनंद ले रहे हैं। ढालपुर की पीज पैराग्लाइडिंग साइट में भी रोज पैराग्लाइडिंग हो रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *