Himachal Weather: मंडी से पंडोह के बीच दो दिन बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, भूस्खलन से रोड पर आया मलबा

[ad_1]

Himachal Weather Update Chandigarh Manali NH will be closed for 2 days between Mandi Pandoh

Himachal Weather
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने कहर बरपाया हुआ है। पहले बारिश हुई अब भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की वजह से मलबा रोड पर आ रहा है। ऐसे में रास्ते बंद हो रहे हैं। अब चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी पंडोह के बीच दो दिन तक बंद रहेगा। 

मंडी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्यूटियां लगाई गई हैं। पंडोह और गोहर के बीच में सड़क को दो-दो घंटे के लिए एक तरफा चलाएं। भारी तथा हल्के सभी वाहनों को वापस भेजा जाए।

दोनों तरफ चलाने का रिस्क ना लें, नहीं तो अनिवार्य रूप से जाम लगेगा। जैसा पिछले दिनों हुआ है। एसपी ने संबंधित एसओ को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बटालियन की दो रिजर्व हमारे पास उपलब्ध है। 

छह अगस्त तक कालका-शिमला के बीच सभी ट्रेनें स्थगित

उधर, कालका-शिमला धरोहर रेलवे ट्रैक पर 6 अगस्त तक के लिए सभी ट्रेनें स्थगित कर दी गई हैं। सोलन और कालका के बीच रेल ट्रैक पर जगह-जगह भूस्खलन, पेड़ और पत्थर गिरने से ट्रैक प्रभावित होने के चलते यह निर्णय लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *