Himachal Weather: मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम साफ, मैदानी जिलों में छाया घना कोहरा

[ad_1]

Himachal Weather Clear for six days, fog alert in plain districts till January 22

हमीरपुर सहित मैदानी जिलों में कोहरा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शुष्क ठंड जारी है। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।  बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कई क्षेत्रों में दृश्यता 200 मीटर से कम रही। हमीरपुर जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे और धुंध की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मुख्यालय में शनिवार को 10:00 बजे तक घना कोहरा नजर आया। 

छह दिनों तक मौसम साफ

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय सभी भागों में 25 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का  येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 जनवरी तक बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।  

कहां कितना न्यूनतम तापमान

राज्य में पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व चार में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.0, सुंदरनगर 0.9 , भुंतर 0.2 , कल्पा -3.4,  धर्मशाला 5.2, ऊना 5.0, नाहन 7.5, पालमपुर 2.5, सोलन 1.3, मनाली -0.4, कांगड़ा 2.5, मंडी 0.9, डलहौजी 2.8 , जुब्बड़हट्टी 5.0, कुफरी 1.6, कुकुमसेरी -11.3, नारकंडा 0.1, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग 0.4, धौलाकुआं 9.6, बरठीं 4.8, समदो -6.5, पांवटा साहिब 6.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 6.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *