Himachal Weather: मौसम ने ली करवट, अटल टनल रोहतांग और लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी

[ad_1]

Himachal Weather Update: Fresh Snowfall in Atal Tunnel Rohtang Koksar and Lahaul Spiti

बर्फबारी के बीच कोकसर पहुंचे सैलानी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अटल टनल रोहतांग के साथ जिला कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार रात के बाद वीरवार सुबह भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। बर्फ के फाहों के बीच सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती कर रहे हैं। जबकि कुल्लू जिला के निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दो दिनों तक मौसम खराब रहने तथा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को भी मौसम खराब बना रहने की संभावना है। दो दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम रहने का पूर्वानुमान है। ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, सुंदरनगर में 24.2, भुंतर में 23.0, नाहन-सोलन में 22.0, कांगड़ा में 21.3, चंबा में 20.5, धर्मशाला में 19.5, शिमला में 17.5, मनाली में 16.0, मंडी में 14.8 और कल्पा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *