Himachal Weather: लाहौल-स्पीति के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी, कई भागों में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार

[ad_1]

Himachal Weather update: Fresh snowfall in Kaza and Tabo of Lahaul-Spiti

काजा-ताबो में ताजा बर्फबारी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। वहीं, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। उधर, बर्फबारी से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 1 दिसंबर बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। 2 दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। 

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 6.2, कल्पा 1.2, धर्मशाला 10.2, ऊना 8.0, नाहन 11.7, पालमपुर 7.5, सोलन 9.5, मनाली 4.4, कांगड़ा 10.1, मंडी 6.8, चंबा 8.7, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.6, कुफरी 5.2, नारकंडा 3.6, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 4.2, धौलाकुआं 11.4, बरठीं 9.9, समधो 1.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.0 और देहरा-गोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *