Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ चलने का भी अलर्ट

[ad_1]

Himachal Weather update: rainfall forecast for four days in isolated parts of state, alert for thunderstorm

हिमाचल का मौसम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 से 20 मई तक बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों को हल्की बर्फबारी की संभावना है। 18 मई को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। तापमान बढ़ने से पहाड़ तपने लगे हैं। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 10.2, कल्पा 5.0, धर्मशाला 13.2, ऊना 17.6, नाहन 19.9, केलांग 1.9, पालमपुर 17.0, सोलन 13.4, मनाली 8.2, कांगड़ा 17.6, मंडी 15.1, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 15.2, चंबा 14.3, डलहौजी 15.8, जुब्बड़हट्टी 17.8, कुफरी 13.1, कुकुमसेरी 2.8, नारकंडा 10.2, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 8.5, सेऊबाग 8.8, धौलाकुआं 18.5, बरठीं 14.8, मशोबरा 14.7, पांवटा साहिब 22.0 और देहरा गोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

मनाली-लेह मार्ग पर छह माह बाद दौड़े फोर बाई फोर वाहन

उधर, बर्फबारी से बंद रहा मनाली-लेह मार्ग छह बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है। मंगलवार से लाहौल की तरफ से वाहनों को वनवे छोड़ा गया है। सुबह 8:00 से लेकर 11:00 बजे तक फोर बाई फोर और चेन लगी गाड़ियों को भेजा गया। मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही मनाली-लेह मार्ग पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *