Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी इलाके और तपे, ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार

[ad_1]

Himachal Weather: Maximum temperature crosses 30 degrees in Himachal plains and Tape, Una

शिमला में पर्यटकों ने लिया सुहावने मौसम का आनंद।
– फोटो : अमार उजाला

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही मैदानी इलाके और तपना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में इस सीजन में अधिकतम तापमान पहली बार 30 डिग्री पार हुआ। चटक धूप खिलने से पहाड़ों में भी पसीने छूटने लगे हैं। शिमला का पारा भी शनिवार को 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 18 और 19 मार्च को प्रदेश के उच्च क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा, शिमला और मंडी के कई क्षेत्रों में  हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में 20 मार्च तक मौसम साफ बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में दोबारा बदलाव आने का पूर्वानुमान है।शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.2, कांगड़ा 27.5, मंडी 27.7, सुंदरनगर-भुंतर 27.0, नाहन 25.5, चंबा 26.6, सोलन 25.0, नाहन 25.5, धर्मशाला 24.4, शिमला 20.0, मनाली 16.3, कल्पा 13.8 और केलांग में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 20 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *