Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी और कम ऊंचाई वाले जिले शीतलहर की चपेट में, प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ

[ad_1]

हिमाचल का मौसम।

हिमाचल का मौसम।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार मैदानी और कम ऊंचाई वाले जिलों में 23 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट है। वहीं, सुबह और शाम को घनी धुंध छाई रहने का भी अलर्ट जारी किया गया है। धुंध से विजिबिलिटी कम रहने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी आने से मौसम में ठंडक काफी बढ़ गई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.3, सुंदरनगर 0.6, भुंतर 0.4, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 7.0, ऊना 4.2, नाहन 8.3, केलांग माइनस 5.9, पालमपुर 4.0, सोलन 1.9, मनाली 0.2, कांगड़ा 5.2, मंडी 1.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 2.8, चंबा 3.7, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 5.0, कुकुमसेरी माइनस 6.6, नारकंडा 3.1, कोटखाई 2.0, रिकांगपिओ 1.3, सियोबाग 0.0, धौलाकुआं 6.0, बरठीं 1.9, पांवटा साहिब 8.0 और सराहन में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, बिलासपुर-हमीरपुर में 22.5, धर्मशाला-कांगड़ा-चंबा-सोलन में 22.0, नाहन में 21.1, मंडी में 20.3, शिमला में 15.8, मनाली में 14.6, कल्पा में 13.2 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *