Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 18 फरवरी के लिए अलर्ट जारी

[ad_1]

Himachal Weather update: forecast of rainfall and snowfall in state, yellow alert for February 18

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार है। राज्य में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 17 फरवरी की शाम से सक्रिय होने की संभावना है।  इसके प्रभाव से 17 फरवरी की रात से वर्षा गतिविधि की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकतम भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। विभाग के अनुसार 17 से 21 फरवरी रात तक राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबकि मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस अवधि के दौरान कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर व मंडी के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 18 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं, 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने के साथ छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *