Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, मानसून में अब तक 2941 घर ढहे

[ad_1]

Himachal Weather clear for six days, hundreds of houses collapsed so far in monsoon

हिमाचल का मौसम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, आज एक—दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 8 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। उधर, रविवार रात को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य कुछ भागों में बारिश होने से सुबह-शाम मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोग अब गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि दिन के समय कई मैदानी भागों में तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच रहा है। 

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.1, सुंदरनगर 17.7, भुंतर 15.9, कल्पा 7.8, धर्मशाला 17.2, ऊना 17.2, नाहन 20.1, केलांग 5.6, पालमपुर 15.5, सोलन 15.6, मनाली 12.1, कांगड़ा 19.8, मंडी 16.6, बिलासपुर 21.4, चंबा 18.0, डलहौजी 14.0, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुफरी 12.8, कुकुमसेरी 6.3, नारकंडा 11.6, रिकांगपिओ 11.9, धौलाकुआं 22.8, बरठीं 19.0, मशोबरा 14.4, सराहन 13.0 और देहरा गोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मानसून सीजन में अब तक 12302 घरों को आंशिक नुकसान

इस मानसून सीजन में 24 जून से 1 अक्तूबर तक 503 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल 519  घायल हुए हैं। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई।  राज्य में 2941 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12302 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 421 दुकानों व 7247 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 9711.95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 169  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

अधिकतम तापमान

शिमला में अधिकतम तापमान 23.4, बिलासपुर 32.8, चंबा 26.2, भुंतर 31.0, केलांग 13.1, भरमौर 27.7, कांगड़ा 28.6, सुंदरनगर 30.5, मंडी 30.8, बरठीं 30.4, सोलन 27.5, रिकांगपिओ 24.3 और धौलाकुआं में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *