Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, केलांग का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

[ad_1]

Himachal Weather expected to remain clear  for six days, Keylong's minimum temperature

हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 25 से 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 8.3, भुंतर 7.4, कल्पा 2.2, धर्मशाला 13.4, ऊना 11.2, नाहन 15.1, केलांग 0.7,    पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, मनाली 5.3, कांगड़ा 11.4, मंडी 8.9, बिलासपुर 12.5, चंबा 10.2, डलहौजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 11.9, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 0.8, नारकंडा 4.8, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 6.0, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 10.4, मशोबरा 8.0,सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *