Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

[ad_1]

Himachal Weather: rain and snowfall forecast for three days in Himachal, lightning and thunderstorm

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 8  से 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य में 9 से 11 नवंबर तक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे गिरने के आसार हैं।

विभाग के अनुसार बर्फबारी की स्थिति में राज्य के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में पाइपों में पानी जमने से जलापूर्ति बाधित हो सकती है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में यातायात और अन्य आवश्यक सेवाओं में बाधा हो सकती है। विभाग के अनुसार 11 नवंबर से राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग ने मौसम संबंधी जारी की गई सलाह का पालन करने को कहा है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी सलाह, दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात संबंधी जानकारी संबंधित विभाग से पता करने व मौसम की स्थिति को देख कर ही यात्रा करने की सलाह दी है। 

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.7, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 5.2, कल्पा 2.2, धर्मशाला 12.2, ऊना 9.8, नाहन 14.2, केलांग 0.1, पालमपुर 8.5, सोलन 5.8, मनाली 4.2, कांगड़ा 10.4, मंडी 6.3, बिलासपुर 10.4, चंबा 7.8, डलहौजी 8.2, जुब्बड़हट्टी 11.5, कुफरी 7.4, नारकंडा 4.8, रिकांगपिओ 4.8, धौलाकुआं 11.0, बरठीं 9.3, मशोबरा 8.7, पांवटा साहिब 15.0 और देहरागोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान 

चंबा में अधिकतम तापमान 24.4, धर्मशाला 25.0, कांगड़ा 26.9, सुंदरनगर 27.6, केलांग 13.2, डलहौजी 16.4, भुंतर 26.4, सुंदरनगर 27.6, शिमला 19.4, कुफरी 14.2, रिकांगपिओ 19.6 और धौलाकुआं में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *