Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, जानें 3 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान

[ad_1]

Himachal Weather: Orange alert of heavy rain and thunderstorm for two days in state, know forecast

हिमाचल में बिगड़ा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 31 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 29 व 30 मार्च को भारी बारिश और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 31 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 1 व 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 3 अप्रैल को मौसम फिर बिगड़ सकता है। आज भी कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान है। शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *