Himahal Congress: प्रतिभा बोलीं- भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए आर्थिक पैकेज दे केंद्र सरकार

[ad_1]

himachal congress president pratibha singh demands financial help for damaged due to heavy rains

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश में सड़कों, पुलों के साथ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। केंद्र से इस नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम भी जल्द प्रदेश में भेजने को कहा है।

प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों से प्रदेश में हुए भूस्खलन, सड़कों और फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने व नुकसान की पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में हुई भारी बारिश से हुए जानमाल, सड़कों व फसलों के नुकसान की पूरी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर व शिमला से मांगी है। इस रिपोर्ट को वह केंद्र के समक्ष रखेंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *