Holi: सफाई, पानी, लाइट को दुरूस्त रखने को बनाईं 80 टीम, जो करेंगी पुख्ता इंतजाम, शिकायत के लिए यहां करें कॉल

[ad_1]

80 teams formed to maintain cleanliness, water and light

अलीगढ़ नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


होलिका दहन और होली पर साफ सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम ने 80 टीमों को तैनात करने की तैयारी की है। कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को समस्त व्यवस्थाओं का सुपर नोडल अफसर होली बनाया है।

व्यवस्थाओं के लिए अलीगढ़ शहर को चार सेक्टर में बांटा गया है। एक जोनल, एक सह जोनल, 10 नोडल, एक सुपर नोडल अधिकारी, 545 सामान्य कर्मचारियों, 1200 सफाई कर्मचारी, 25 ड्राइवर, चार जेसीबी, आठ फॉगिंग मशीन, तीन कैटल कैचर, छह छोटे वाहन, चार स्काई लिफ्ट, चार सीवर जैटिंग मशीन सहित 80 टीमें बनाई गईं हैं। नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 18002747047 व 05712750250 को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है।

होली दहन के दिन जयगंज, अचल ताल, रेलवे रोड, महावीर गंज, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, कनवरी गंज आदि बाजारों में होली खेलने के इंतजाम किया जाएगा। दुकानदार इसी दिन होली खेलते हैं। दुकानों के आगे टेसू के फूल का रंग बनाने के लिए बड़े-बड़े ड्रम व बर्तन रखे जाते हैं। इनमें टैंको से पानी भरने की व्यवस्था, पेयजल की निरंतर आपूर्ति व टैंकरों में पानी भरकर रखने के लिये महाप्रबंधक (जल) अनवर ख्वाजा को दायित्व सौंपा गया है।

  • पेयजल आपूर्ति – होली के दिन सुबह 6 से 8 बजे तक व दोपहर 12 से 1.30 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी। 20 टैंकर त्वरित आपूर्ति के लिए भरवाकर रखे जाएंगे। इसके लिए महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा से फोन नंबर 9105053405 पर संपर्क करें।
  • स्ट्रीट लाइट व्यवस्था – पथ प्रकाश को दुरुस्त कराने के लिए अजय राम के फोन नंबर 9839177322 पर संपर्क कर सकते हैं। होली दहन/धार्मिक स्थल व चौराहों/मुख्य-मुख्य बाजारों की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
  • गड्ढ़े भरवाने के लिए – होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत/गड्ढा भराने के लिए मुख्य अभियंता सुरेश चंद से फोन नंबर 9359233448 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • आवारा पशुओं की रोकथाम – पशुओं को पकड़ने के लिए पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा से फोन नंबर 8755348598 पर संपर्क कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में 2-2 कैटल कैचर, 25 कर्मचारियों की 4 टीमें तैनात रहेंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *