Holi 2023: शाहजहांपुर में भैंसा गाड़ी पर निकले लाट साहब, रंग गुलाल संग बरसे जूते चप्पल

[ad_1]

भैंसा गाड़ी पर निकले लाट साहब

भैंसा गाड़ी पर निकले लाट साहब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली के मौके पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लाट साहब का जुलूस रंगों और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।

बुधवार सुबह चौकसी से लाट साहब का जुलूस शुरू हुआ। मंदिर में माथा टेकने के बाद लाट साहब को भैंसा गाड़ी पर सवार कराया गया। लाट साहब के गले में जूतों की माला डाली गई। 

भैंसा गाड़ी सबसे पहले चौक कोतवाली में पहुंची, जहां कोतवाल ने सलामी दी। इसके बाद रंग और गुलाल की बौछार के बीच में लाट साहब का जुलूस कई मार्गों से गुजरा। 

जहां पर जूते और चप्पल मारकर स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान पुलिस का कड़ा घेरा रहा। डीएम और एसपी भी कंट्रोल रूम से जुलूस पर नजर बनाए रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *