Holi 2023: होली के बहाने हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, DJ बजाने वालों पर भी होगी कठोर कार्रवाई

[ad_1]

चितबड़ागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

चितबड़ागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों के त्योहार होली पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में बलिया के पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं। घनी और संवेदनशील आबादी वाले इलाके में पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस ने डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। डीजे बजाने वालों पर कठोर कार्रवाई पुलिस करेगी।

पुलिस विभाग में जवानों व अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त हैं। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी सभी थानों पर सभ्रांत लोगों संग बैठक कर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर जिले को छह जोन और 22 सेक्टर बांटा गया है।

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पीएसी व पुलिस क्यूआरटी के सैकड़ों जवान तैनात रहेगे। सीओ अपने क्षेत्र में कैंप कर होलिका दहन और होली त्योहार पर निगरानी रखेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट और संबंधित एसडीएम मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। वह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *