[ad_1]

उत्तराखंड में होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
होलिका दहन पर इस बार देर रात तक भद्रा का साया रहेगा। इसके कारण इस बार प्रदोष काल में होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। भद्रा समाप्त होने पर ही होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए 1 घंटा 14 मिनट का ही समय रहेगा। इसी समय में ही होलिका दहन किया जाएगा।
24 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाएगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरु होकर 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी।
[ad_2]
Source link