HONDA ने ग्राहकों से वापस मंगवाया H’ness CB350 और CB350 RS! जानें क्या है वजह

[ad_1]

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी लोकप्रिय हाइनेस सीबी350 और सीबी350आरएस की कुछ इकाइयों को वापस मंगाया है. कंपनी ने कहा कि यह कदम एक संभावित तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए लिया गया है. एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि इन मॉडल के पिछले स्टॉप लाइट स्विच के रबर वाले हिस्से के उत्पादन में कुछ गड़बड़ी पाई गई है. इसकी वजह से आगे चलकर इसमें पानी घुसने और जंग लगने की समस्या हो सकती है. कंपनी ने कहा कि अक्टूबर, 2020 से जनवरी, 2023 के बीच विनिर्मित बाइक इससे प्रभावित हैं. हालांकि कंपनी ने वापस बुलाई जा रही इकाइयों की संख्या नहीं बताई.

दोनों बाइकों में मौजूद खामियां

कंपनी ने कहा कि हाइनेस सीबी350 और सीबी350आरएस की कुछ इकाइयों में सेंसर हाउसिंग की मोल्डिंग में भी कुछ कमियां पाई गई हैं. इससे सेंसर के गलत ढंग से काम करने की आशंका है. अक्टूबर, 2020 से दिसंबर, 2021 के बीच की मोटरसाइकिल इससे प्रभावित हैं. एचएमएसआई ने कहा कि वापस मंगाई गई इकाइयों में इन दोषपूर्ण कलपुर्जों को बदलने का काम निःशुल्क किया जाएगा.

खराबी दूर करने के लिए होंडा नहीं करेगी चार्ज

कंपनी इन इकाइयों को अपने डीलरशिप पर वापस बुला रही है और मुफ्त में एबीएस सिस्टम को ठीक कर रही है. कंपनी ने कहा कि यह कदम केवल सुरक्षा के लिए है और इसका ग्राहकों की बाइक की ड्राइविंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

हाइनेस सीबी350 और सीबी350आरएस दोनों लोकप्रिय बाइक

हाइनेस सीबी350 और सीबी350आरएस भारत में होंडा की सबसे लोकप्रिय बाइकों में से हैं. इन दोनों बाइकों में 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है जो 20.6bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क पैदा करता है. इन दोनों बाइकों में एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, होंडा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और अन्य सुविधाएं हैं.

ग्राहकों को किया जा रही है सूचित

कंपनी ने कहा कि वह इस समस्या के बारे में ग्राहकों को सूचित कर रही है और उन्हें अपने डीलरशिप पर अपनी बाइक वापस लाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *