Horrible road accident in Bihar : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की घटनास्थल पर मौत

[ad_1]

Horrible road accident in Bihar : Uncontrolled truck crushed. mother and daughter died on the spot in Patna.

जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


पटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार पति-पत्नी और उसकी मासूम बच्ची को कुचल डाला, जिसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि पिता बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। घटना से भड़के लोगों ने गुस्से में अन्य कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना अनिसाबाद थाना क्षेत्र के अनिसाबाद गोलंबर के पास की है।

एक पल में चली गई मां बेटी की जान 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नालंदा निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद अपनी पत्नी निरमा कुमारी और बेटी सृष्टि कुमारी (6) के साथ बाइक से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने पुनाईचक जा रहे थे।जाने के क्रम में जैसे ही बाइक अनीसाबाद मोड़ के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार से एक आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार, उनकी पत्नी और बेटी को कुचल डाला। इस घटना में सिद्धेश्वर प्रसाद की पत्नी निरमा कुमारी और उनकी बेटी सृष्टि कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं सिद्धेश्वर प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस को भी खदेड़ा 

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से भड़के लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश करने लगी। इसपर सवहां मौजूद लोग भड़क गये और पुलिस को खदेड़ने लगे। स्थानीय लोग इतना उग्र हो गये कि वे लोग पुलिस के किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। फिर काफी मशक्कत के बाद स्थानीय थाना और ट्रैफिक थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को  शांत कराया। फिर पुलिस ने दोनों मां बेटी के शव को पोस्टमोर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *