Hotel In Varanasi: बनारस के होटल-गेस्ट हाउस सब फुल, बनारस आने का है प्लान, तो पढ़ें ये खबर

[ad_1]

Hotel-guest house of varanasi all full, more than 12 lakh devotees and tourists came in 3 days

होटल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में श्रद्धालु और पर्यटकों का जमावड़ा है। गंगा किनारे के ज्यादातर होटलों में कमरे नहीं मिल रहे हैं। शहर के दूसरे होटल व गेस्ट हाउस भी फुल हैं। टूर एंड ट्रेवेल्स ऑपरेटरों के मुताबिक तीन दिनों (शुक्रवार, शनिवार व रविवार) में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक काशी आए हैं। इससे पर्यटन उद्योग को जबरदस्त उछाल में मिला है। होटल, रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस संचालक गदगद हैं।

यह भी पढ़ें- संकट मोचन संगीत समारोह: राम मिलन की आस में गंधर्वजेता के दरबार में हाजिरी, पांच शताब्दी से चली आ रही रीत

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगला आरती का भी क्रेज है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों के साथ ही देश-दुनिया के पर्यटक काशी आ रहे हैं। वीकेंड की वजह से शुक्रवार, शनिवार व रविवार को पर्यटकों का जबरदस्त दबाव रहा। रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए लंबी लाइन लगी रही।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *