HP Budget Session Live: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ शुरू

[ad_1]

11:10 AM, 14-Feb-2024

HP Budget Session Live: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ शुरू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को 11:00 बजे  राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण से शुरू हुआ। राज्यपाल सरकार की उपलब्धियों पर अभिभाषण दे रहे हैं। इसके बाद शोकोद्गार प्रस्ताव रखे जाने हैं। इसमें पूर्व विधानसभा सदस्य और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के देहांत पर शोकोद्गार होगा। दूसरे दिन सत्र की शुरुआत 11 बजे प्रश्नकाल से होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 फरवरी को बजट पेश करेंगे। दूसरे दिन हंगामे के आसार हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *