[ad_1]

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। हिमाचल सरकार कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग करने के बाद जारी जांच प्रक्रिया के चलते लंबित विभिन्न श्रेणी की भर्तियों, अनुपयोगी सरकारी भवनों और पट्टे पर दी भूमि की समीक्षा करेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में इन मामलों के लिए कैबिनेट मंत्रियों की तीन उप समितियां गठित की गईं। कमेटियां दो माह के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। इस दौरान विधानसभा के बजट सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण और सरकार के सप्लीमेंटरी बजट को भी मंजूरी दी गई। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के संदर्भ में प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम भी स्वीकृत किए गए।
[ad_2]
Source link