HP Govt One Year: एक साल का जश्न 11 दिसंबर को, एक हजार बसों से जुटाएंगे भीड़, प्रियंका के आने पर संशय

[ad_1]

One year anniversary of Sukhu govt will be celebrated in Dharamshala on December 11, doubt over Priyanka Gandh

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लिया तैयारियों का जायजा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार सोमवार काे धर्मशाला में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने का जश्न मनाएगी।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला समारोह में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आने पर संशय बना हुआ है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।  मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा 125 कुर्सियां लगाई जा रही हैं। जहां पर कैबिनेट मंत्री समेत अन्य के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पुलिस मैदान धर्मशाला में 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। भीड़ जुटाने के लिए करीब एक हजार बसें लगाई जाएंगी। सरकार के सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन से होकर जाने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का स्थानीय ब्लाॅक इकाई स्वागत भी करेगी।

प्रदेश सरकार के अधिकांश बड़े अधिकारी समारोह के आयोजन के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री  सुक्खू रविवार को शिमला से  धर्मशाला जाएंगे। रविवार दोपहर तक सभी मंत्रियों को भी धर्मशाला पहुंचने को कहा गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह धर्मशाला के शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।  श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद स्मारक से पुलिस मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल किया जाएगा। जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर से अधिक संख्या में कार्यकर्ता धर्मशाला लाए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रविवार को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। पुलिस मैदान धर्मशाला की साज-सज्जा का काम जारी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *