[ad_1]

तकनीकी शिक्षा निदेशालय।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से 21 अगस्त को प्रदेशभर में सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (लीट) के लिए काउंसिलिंग होगी। प्रदेशभर में 311 सीटों के लिए आयोजित होने वाली इस काउंसिलिंग प्रक्रिया में इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन कोर्स के लिए सबसे अधिक 130 सीटें रिक्त हैं, जबकि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए भी लीट के तहत अभ्यर्थी नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी ओर प्रथम वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (पैट) के लिए संस्थान स्तर पर स्पेशल ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग प्रक्रिया 22 अगस्त को होगी।
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि संस्थान स्तर पर लीट और पैट के लिए होने वाली इन विशेष स्पॉट काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश के लिए आवेदन फार्म दैनिक आधार पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक भरकर जमा करवाने होंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और दोपहर डेढ़ बजे मेरिट लिस्ट के अनुसार अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीट कन्फर्म होने पर अभ्यर्थियों को मौके पर ही फीस और फंड्स जमा करवाना होगा।
किस संस्थान में किस कोर्स की कितनी सीटें रिक्त
पॉलिटेक्नीक संस्थान कोर्स का नाम रिक्तियां (लीट) (पैट)
सुंदरनगर इलेक्ट्रिकल कल इंजीनियरिंग 1 1
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 1 1
सिविल इंजीनियरिंग – 1
हमीरपुर कंप्यूटर इंजीनियरिंग 1 1
रोहड़ू शिमला इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन 48 –
सिविल इंजीनियरिंग 3 1
कांगड़ा इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन 5 2
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 13 27
कंप्यूटर इंजीनियरिंग – 1
ऊना इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन 8 1
सिविल इंजीनियरिंग – 1
चंबा इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनेशन 38 –
सिविल इंजीनियरिंग – 1
मेक्ट्रोनिक्स – 10
तलवाड़ कांगड़ा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 18 1
सिविल इंजीनियरिंग – 2
प्रगतिनगर शिमला कंप्यूटर इंजीनियरिंग 1 –
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 6 6
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 38
किन्नौर मेकेनिकल इंजीनियरिंग 45 37
सिविल इंजीनियरिंग – 3
सिरमौर मेकेनिकल इंजीनियरिंग 24 7
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 27 25
कंप्यूटर इंजीनियरिंग – 1
कुल्लू ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 36 30
सिविल इंजीनियरिंग – 1
बिलासपुर मेकेनिकल इंजीनियरिंग 4
सोलन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन 31 25
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 1 1
रैहन (कांगड़ा) सिविल इंजीनियरिंग – 3
आर्किटेक्चर एसिसटेंटशिप – 36
[ad_2]
Source link