HPBOSE: हिमाचल शिक्षा बोर्ड लोकसभा चुनाव से पहले घोषित करेगा 10वीं-12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम

[ad_1]

HPBOSE: Himachal Education Board will declare the results of 10th-12th classes before the Lok Sabha elections.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे इस बार जल्द घोषित करेगा। इसकी वजह लोकसभा चुनाव हैं। बोर्ड का मानना है कि चुनाव में अध्यापकों की ड्यूटियां लगने से परिणाम घोषित करने में देरी हो सकती है। लिहाजा, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाए ताकि परिणाम घोषित करने में देरी न हो। शिक्षा बोर्ड ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नौ केंद्र बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

42 के बजाय इस बार 51 केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। दसवीं-बारहवीं और एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी, जोकि पूरा माह चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2,258 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें निजी स्कूलों में 240, सरकारी स्कूलों में 2018 केंद्र होंगे। एसओएस के लिए 213 परीक्षा केंद्र हैं, जिनमें करीब 147 सरकारी स्कूलों में और 66 प्राइवेट स्कूलों में होंगे। बोर्ड के पास अभी तक दसवीं कक्षा में 95,000 और बारहवीं कक्षा में करीब 80,000 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *