HPBOSE Exams : फिर बदलेगी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की डेटशीट, राजकीय अध्यापक संघ के साथ बैठक में फैसला

[ad_1]

HPBOSE Datesheet of classes 10th and 12th will change again, decision taken in the meeting with the Govt Teach

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव करेगा। यह बदलाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बोर्ड प्रबंधन के साथ हुई बैठक में आए सुझावों के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड जहां एक परीक्षा के बाद दूसरी के लिए कुछ दिनों का अंतराल रखेगा। वहीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जाएगा। बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का अस्थायी शेड्यूल 11 जनवरी को जारी किया गया था। शेड्यूल के अनुसार इन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होनी थीं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए इस शेड्यूल पर अभिभावकों, शिक्षाविदों और शिक्षकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे, जिसके लिए बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक का समय दिया गया था।

इस दौरान बोर्ड प्रबंधन के पास कुछ सुझाव और आपत्तियां आई थीं, जिन पर अमल करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने 24 जनवरी को अंतिम डेटशीट को जारी किया। इस संशोधित डेटशीट में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू हो रही थीं। बोर्ड की ओर से जारी इस अंतिम डेटशीट के बाद कई शिक्षक संघों ने हंगामा शुरू कर दिया और डेटशीट को बदलने की मांग करने लगे। इस पर बोर्ड प्रबंधन ने 29 जनवरी को मुख्यालय में अध्यापक संघों के साथ बैठक की। इस बैठक में अध्यापक संघों की ओर से आए सुझावों पर अमल करते हुए पहले दो बार जारी की गई डेटशीट को तीसरी बार संशोधित कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा के शेड्यूल को मांगी गई आपत्तियों और सुझावों के बाद संशोधित किया गया था। शिक्षकों और विद्यार्थियों से ली गई फीडबैक के आधार पर शिक्षक संगठनों ने परीक्षाओं में दो से तीन दिन के अंतराल की मांग उठाई है। इस पर बोर्ड प्रशासन विचार करेगा और डेटशीट को संशोधित कर जारी करेगा। – डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *