HPRCA: राज्य चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष पद सृजित, प्रूथी को अतिरिक्त कार्यभार

[ad_1]

RK Pruthi has been given additional charge of the post of Chairman of HPRCA, Hamirpur.

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सरकार ने नवगठित राज्य चयन आयोग हमीरपुर में अध्यक्ष का पद सृजित कर दिया है। 2009 कैडर के आईएएस अधिकारी डाॅ. आरके प्रूथी को आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सुक्खू सरकार ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने तक चयन आयोग के मुख्य प्रशासक डॉ. आरके प्रूथी को अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। मंगलवार को राजपत्र में कार्मिक विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की।

पेपर लीक मामलों के चलते आयोग को भंग करने के बाद सुक्खू सरकार ने दोबारा आयोग का गठन किया। प्रदेश में ग्रुप सी की नई भर्तियां इस आयोग के माध्यम से की जानी हैं। बीते दिनों ही मंत्रिमंडल ने आयोग की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कम से कम मानवीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करते हुए कंप्यूटर के माध्यम से स्वचालित प्रक्रिया से प्रश्नपत्र सेट करने का फैसला लिया गया है। पात्र उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके बाद वे विभिन्न रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थी को आयोग के डैशबोर्ड पर रिक्तियों संबंधी विभिन्न अधिसूचना एवं विज्ञापन भी उपलब्ध होंगे।

आवेदन प्राप्त होने के बाद आयोग आवेदन पत्रों की जांच कर उनकी यूजर आईडी के आधार पर ई-एडमिट कार्ड तैयार करेगा। उम्मीदवार यह ई-एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी बार कोड और बायोमीट्रिक स्कैनिंग के माध्यम से ई-एडमिट कार्ड के सत्यापन के उपरांत ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर पाएगा। आयोग ऑनलाइन कंप्यूटर प्रक्रिया के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की छंटनी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय भी ले सकेगा। उम्मीदवरों की सुविधा के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा या कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित करवाए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *