HPU Shimla: एचपीयू शिमला ने पीएचडी में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

[ad_1]

HPU Shimla invites applications for admission in PhD, know the last date

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नेट और जेआरएफ पास छात्रों से पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नियमों के तहत जो भी पात्रता पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों के पीजी में 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। विवि के मुताबिक सभी विभागों में करीब 163 सीटों पर दाखिले होंगे।

एचपीयू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रसायन विज्ञान विभाग में 10, गणित में 2, भौतिक विज्ञान में 6, बॉटनी में 3, जूलाजी में 11, शारीरिक शिक्षा विभाग में 2, कंप्यूटर साइंस में 13, अंग्रेजी में 8, इतिहास में 4, हिंदी में 5, संस्कृत में 1, वाणिज्य में 6 , अर्थशास्त्र में 5, संगीत में 2, पत्रकारिता में 7, भूगोल में 4, समाजशास्त्र में 3, सोशल वर्क में 1, विधि विभाग में 18 , मनोविज्ञान में 6, पर्यटन में 15, प्रबंधन में 5, राजनीतिक विज्ञान में 9, योगा में 3, शिक्षा विभाग में 5 और माइक्रोबायोलॉजी में 3 सीटें हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *